Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: US Brown University Shooting: अमेरिका की युनिवर्सिटी में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत, कई घायल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

US Brown University Shooting: अमेरिका की युनिवर्सिटी में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत, कई घायल

Mahabir
Last updated: December 14, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/अमेरिका। US Brown University Shooting During Final Exams: अमेरिका के रोड आइलैंड स्थित प्रतिष्ठित ब्राउन यूनिवर्सिटी में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फाइनल एग्जाम के दौरान एक अज्ञात हमलावर ने इंजीनियरिंग बिल्डिंग में अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस दिल दहला देने वाली घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Contents
  • यूनिवर्सिटी ने जारी किया अलर्ट
  • यूनिवर्सिटी को सील किया
  • मेयर ने जताया दुख
  • यूनिवर्सिटी प्रशासन की प्रतिक्रिया
  • नेताओं ने जताया दुख
  • आइलैंड से बेहद दुखद खबर

जानकारी के मुताबिक अमेरिका (US) की यूनिवर्सिटी में हुए इस हादसे के सभी घायलों को रोड आइलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। घटना यूनिवर्सिटी के बारुस एंड होली बिल्डिंग में हुई, जो स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग और फिजिक्स डिपार्टमेंट का हिस्सा है।

Firing In Punjab
Firing

यूनिवर्सिटी ने जारी किया अलर्ट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के समय जब इंजीनियरिंग डिजाइन के फाइनल एग्जाम चल रहे थे, तभी काले कपड़ों में एक शख्स बिल्डिंग में दाखिल हुआ और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही पूरे कैंपस में दहशत फैल गई।

गोलीबारी की सूचना मिलते ही ब्राउन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तुरंत एक्टिव शूटर अलर्ट जारी कर दिया। छात्रों और स्टाफ को तुरंत दरवाजे बंद करने, फोन साइलेंट करने और सुरक्षित स्थानों पर छिपने की सलाह दी गई। कई छात्रों ने क्लासरूम और लैब में लाइटें बंद कर डेस्क के नीचे शरण ली। कुछ ही मिनटों में पूरा कैंपस सन्नाटे में बदल गया।

यूनिवर्सिटी को सील किया

यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। कैंपस के सभी प्रवेश और निकास द्वार सील कर दिए गए और आसपास के इलाकों में शेल्टर-इन-प्लेस का आदेश जारी किया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

प्रॉविडेंस शहर के डिप्टी चीफ ऑफ पुलिस टिमोथी ओ’हारा ने बताया कि हमलावर एक पुरुष है, जिसने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। गोलीबारी के बाद वह बिल्डिंग से निकलकर होप स्ट्रीट की ओर भाग गया। घटना के तीन से चार घंटे बाद भी पुलिस कैंपस की हर इमारत की तलाशी लेती रही और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

Firing

मेयर ने जताया दुख

शहर के मेयर ब्रेट स्माइली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह रोड आइलैंड और पूरे शहर के लिए बेहद दुखद दिन है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और पुलिस हमलावर को पकड़ने के लिए हर संभव संसाधन लगा रही है। इस मामले में एफबीआई भी स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही है।

घटना के बाद छात्रों में भय और सदमे का माहौल है। मीडिया से बात करते हुए एक छात्र ने बताया कि वह घटनास्थल के ठीक सामने अपनी डॉर्म रूम में प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। अचानक सायरन की आवाज और फोन पर एक्टिव शूटर अलर्ट देखकर वह बुरी तरह घबरा गया।

यूनिवर्सिटी प्रशासन की प्रतिक्रिया

एक अन्य छात्र ने बताया कि जैसे ही लैब में अलर्ट मिला, सभी ने तुरंत दरवाजे बंद कर लिए, लाइटें बंद कीं और डेस्क के नीचे छिप गए। कई छात्र घंटों तक उसी स्थिति में बैठे रहे, जब तक पुलिस की ओर से सुरक्षित बाहर निकलने का निर्देश नहीं मिला।

ब्राउन यूनिवर्सिटी के प्रोवोस्ट फ्रांसिस डोयल ने कहा कि फाइनल एग्जाम के दौरान इस तरह की घटना बेहद भयावह है। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि घटना के समय बिल्डिंग में कौन-कौन मौजूद था। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

Donald Trump
Donald Trump

नेताओं ने जताया दुख

यूनिवर्सिटी ने अगले आदेश तक सभी परीक्षाएं और शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित कर दी हैं और छात्रों के लिए काउंसलिंग सेवाएं भी शुरू की गई हैं। इस घटना की जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी दी गई।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि इस वक्त पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए सिर्फ प्रार्थना ही की जा सकती है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि उन्हें ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी की जानकारी मिली है और एफबीआई मौके पर मौजूद है।

आइलैंड से बेहद दुखद खबर

उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि रोड आइलैंड से बेहद दुखद खबर आई है। वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और संघीय एजेंसियां पूरी मदद के लिए तैयार हैं।

फिलहाल पूरे इलाके में हाई अलर्ट है और पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी हुई है। यह घटना एक बार फिर अमेरिका में कैंपस सुरक्षा और गन वायलेंस पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार विनयपाल के पिता स. इंद्रजीत सिंह जी का निधन, अंतिम संस्कार आज
Next Article Jalandhar News: जालंधर में ब्लास्ट, मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत, कई घायल, इलाके में मचा हड़कंप
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.