Kolkata Rape Murder Case मामले में अगली सुनावाई 17 सितंबर को

Court ने CBI से 16 सितंबर को नई स्टेटस रिपोर्ट मांगी

नई दिल्लीः कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर केस की सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की बेंच में पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से कपिल सिब्बल और CBI की ओर से सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता पेश हुए।सिब्बल ने कहा- डॉक्टरों के काम न करने से 23 लोगों की मौत हो गई है। CJI ने केस रिपोर्ट पर सवाल किए। उन्होंने सिब्बल से पूछा- क्या कोलकाता पुलिस ने सुबह 8:30 बजे से रात 10:45 बजे तक की पूरी फुटेज सौंप दी है? उन्होंने कहा- हां। CJI ने फिर कहा- लेकिन CBI तो कह रही है कि केवल 27 मिनट की वीडियो शेयर की गई। इस पर सिब्बल ने कहा- 8:30 से 10:45 तक जो सबूत जुटाए गए। उसके वीडियो के कुछ हिस्से दिए गए हैं। कुछ तकनीकी गड़बड़ आई थी। कपिल सिब्बल और CBI की ओर से सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने स्टेटस रिपोर्ट पेश की। कोर्ट ने CBI से 16 सितंबर को नई स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। 17 सितंबर को सुनवाई की अगली तारीख दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *