Punjab News: PAU में पति के निलंबन के बाद पत्नी की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः पीएयू में कल कर्मचारी अमरीक सिंह को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद आज अमरीक सिंह की पत्नी की मौत हो गई है। अमरीक सिंह ने पत्नी की मौत के पीछे आम आदमी पार्टी के बड़े नेता परमवीर सिंह प्रिंस को ठहराया है। उन्होंने बताया कि सस्पेंड होने के बाद मेरी पत्नी ने टेंशन ले ली थी और उसके बाद उसकी आज मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि उनकी सिर्फ गाड़ी निकालने को लेकर बात हुई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें तब नहीं पता था कि वह कोई नेता है। उन्होंने बताया कि तभी उस नेता ने उन्हें धमकी दी थी कि वह उसे देख लेगा। बाद में इतनी सी बात को लेकर उसे निलंबित कर दिया गया जिसकी टेंशन मेरी पत्नी ने ले ली है। अमरीक सिंह ने सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी के नेता परमवीर सिंह प्रिंस पर आरोप लगाया, जिसके बाद अमरीक सिंह ने कहा कि सरकार को परमवीर सिंह प्रिंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *