Punjab : निहंग बाणे में आए युवक ने तम्बाकू खा रहे व्यक्ति पर किया हमला, देखें वीडियो

लुधियाना – रेलवे स्टेशन से पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन से निकली तो ट्रेन में चिक पुकार मच गए। एक निहंग सिंह ने श्री साहब तलवार से एक व्यक्ति पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल की पहचान मुकंदी राठौर निवासी मध्य प्रदेश के तौर पर हुई है। जिसको इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। निहंग सिंह ने व्यक्ति पर हमला किया क्योंकि वह तंबाकू खाने लगा था, इसी बात को लेकर निहंग सिंह ने मुकंदी पर तलवार से बाएं कंधे पर हमला कर दिया। घायल हुए व्यक्ति को जीआरपी पुलिस ने फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया है।

जानकारी देते हुए घायल मुकंदी राठौर ने बताया कि वह मध्य प्रदेश से ट्रेन में सवार होकर अपने परिवार सहित जालंधर आ रहा था कि जैसे ही ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन से रवाना हुई तब एक निहंग सिंह ने उस पर हमला कर उस को जख्मी कर दिया। जिसके चलते ट्रेन की चेन पुलिंग भी की गई। उसने बताया कि वह तंबाकू खाने लगा था तो निहाल सिंह ने उसे पर तलवार मारकर उसे घायल कर दिया और जीआरपी पुलिस उसे इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में लेकर आई। लुधियाना जीआरपी पुलिस के एएसआई जगजीत सिंह ने बताया की घायल व्यक्ति को इसी ट्रेन से लाकर फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और सिविल अस्पताल फगवाड़ा में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश से बिना स्टेशन से जालंधर आ रहा व्यक्ति, जो तंबाकू खाने लगा था। इसी दौरान निहंग सिंह के साथ इसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया, और इसके बाद निहंग सिंह ने तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया। जीआरपी लुधियाना के जांच अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया के डॉक्टरों की ओर से जख्मी व्यक्ति को लुधियाना रेफर कर दिया गया। फिलहाल बयान दर्ज कर बनती कानूनी कारवाही की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *