Jalandhar : ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत

जालंधर,ENS – गत दिवस ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत होने की खबर सामने आई है। शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। जानकारी के अनुसार ये शव पुलिस ने फ्रेंड्स कॉलोनी के पास से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान भी नहीं हो पाई है। थाना जालंधर जीआरपी की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना स्थल के पास कोई भी पहचान पत्र या कोई दस्तावेज नही मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसआई हीरा सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेलवे लाइन के पास खड़ी एक्टिवा मिल गई है। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। एक्टिवा के नंबर से उसकी पहचान हो सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *