Jalandhar: चोर को दुकानदार ने पकड़ा, की छित्तर-परेड, किया पुलिस हवाले, देखें CCTV

जालंधरः महानगर के लाडोवाली रोड पर सोमवार देर रात रीगर बूट हाउस की दुकान में चोरी कर रहे चोर के दुकानदार ने पकड़कर खंबे से बांध उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के लाडोवाली रोड़ पर एक चोर ने रीगर बूट हाउस की दुकान की दुकान के गल्ले को पेचकस से तोड़कर पैसे चुराने कि कोशिश कर रहा था तभी दुकानदार ने उसे पकड़ लिया ओर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

दुकान के मालिक रामपाल ने बताया कि वह लाडोवाली रोड पर पिछले कई सालों से रीगर बूट हाउस दुकान को चला रहा है। उसने बताया कि वह अपने कुत्ते के लिए छल्ली खरीदने के लिए दुकान से बाहर गया तो उसी दौरान चोर दुकान में घुसकर गल्ला तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश करने लगा, जिसे उसकी दूसरी दुकान में काम कर रहे युवक मोहित ने देख लिया। मोहित चोर को पकड़ने के दूसरी दुकान पर आया तो चोर ने भागते लगा लेकिन मोहित ने शोर मचा दिया, जिसके बाद उसने लोगों की मदद से चोर को पकड़ लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *