Jalandhar News: Model Town में 20 स्पा सेंटरों पर पुलिस की Raid, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में 20 स्पा सेंटरों में पुलिस ने रेड की। इस दौरान स्पा सेंटरों के कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा सभी स्पा सेंटरों की गहनता से जांच की गई और उनके दस्तावेज खंगाले गए। मिली जानकारी के अनुसार उच्च अधिकारियों को मिले इनपुट के चलते पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी रूपदीप कौर ने कहा कि सब डिविजन मॉडल टाउन में 20 स्पा सेंटरों में रेड की जा रही है। जिसमें अभी तक 10 से अधिक की तालाशी ली गई है, जबकि अन्य की जांच की जा रही है।

इस दौरान स्पा सेंटर के संचालकों के थाने बुलाया गया, जहां दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जिसके बाद आगे की कारर्वाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। जांच में स्पा सेंटरों के लाइसेंस चैक किए गए जो सही पाए गए है। इस दौरान स्पा सेंटरों को हिदायते दी गई है। पुलिस की कोशिश यह है कि स्पा सेंटरों में साफ सुथरा काम किया जाए। ऐसे में अगर किसी स्पा सेंटर में इनलीगल एक्टिवी पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *