Punjab News: Plastic और Furniture की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़ंकप, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः जिले में आईटीआई चौक के पास एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतना भीषण थी कि आग की चपेट में फर्नीचर की फैक्ट्री भी आ गई। इस घटना को लेकर कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिसके चलते लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। इस घटना में लाखों रुपए का वित्तीय नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। दोनों फैक्टरियों के मालिकों द्वारा फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच करवाई जा रही हैं। वहीं दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी भी आग लगी हुई है। आस पास के लोगों को घटना स्थल से दूर कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *