Punjab: दिनदहाड़े Money Transfer की दुकान में लूट की कोशिश, देखें वीडियो

एक्टिवा सवार तीन लुटेरे तेजधार हथियारों सहित दुकान में घुसे

लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में समराला चौक नजदीक एक मनी ट्रांसफर के ऑफिस में तीन नकाबपोशों द्वारा लूट करने की कोशिश का मामला सामने आया है। यह तीन बदमाश तेज़धार हथियार लेकर दुकान में घुस गए, दुकानदार ने खुद को और अपनी मां को दुकान में बने कैबिन में लाक कर लिया। तभी दुकान में आई नौकरानी ने बाहर भागकर शोर मचाया और बाकी स्टाफ को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी देते हुए दुकानदार तरूण सरदाना ने कहा कि बीते दिन वह अपने मां के साथ दुकान पर बैठे थे। तभी तीन अज्ञात लोगों को आते देख दुकानदार ने अपमी मां को सचेत कर दिया ओर दोनों ने खुदको कैबिन के अंदर लाक कर लिया। तभी दुकानदार ने बदमाशों से चेहरे पर रुमाल हटाने के लिए कहा। इतने में गुस्साएं बदमाशों ने धारदार हथियार निकाल कर सभी को साइलेंट हो जाने की धमकी दी। तभी उनकी नौकरानी जैसे ही दुकान में दाखिल होने लगी तो उन्होंने शोर मचाकर उसे बाहर भगा दिया । नौकरानी के शोर मचाने के बाद जब बाकी का स्टाफ इक्ट्ठा होने लगा तो लुटेरे मौके से फरार गए। दुकानदार तरुण ने कहा कि उसका भाई कनाडा में रहता है ओर इस घटना से वह इतना डर चुका है कि वह यहां से कारोबार बंद करके विदेश जाने का मन बना रहे है। वारदात की सूचना थाना मोती की पुलिस को दे दी है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *