जम्मूः जेएंडके के अखनूर में 10-11 सितंबर की दरमियानी रात 2:35 बजे पाकिस्तानी जवानों ने बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया। जवाब में BSF के जवानों ने भी फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक BSF का जवान घायल हो गया है। BSF प्रवक्ता ने बताया कि जवाबी एक्शन में पाकिस्तान को हुए नुकसान की अभी जानकारी नहीं है। घटना के बाद BSF के जवान बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। सीजफायर का ताजा उल्लंघन जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को होने वाली पहले फेज की वोटिंग के 7 दिन पहले हुआ है। इसके चलते BSF के जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 25 फरवरी 2021 को भारत-पाक के बीच सीजफायर समझौता रिन्यू हुआ था। इसके बाद पाकिस्तान 4 बार इसका उल्लंघन कर चुका है।
Border पर Pakistan ने किया Ceasefire का उल्लंघन, फायरिंग में BSF जवान घायल

Leave a Reply