Punjab : खालिस्तान समर्थक Amritpal Singh के रिश्तेदारों के घर पर NIA की रेड, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर – पंजाब सरकार के बाद अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) भी खालिस्तान समर्थक व खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को घेरने की तैयारी में हैं। आज सुबह ही मोगा व अमृतसर में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीमों ने रेड की है। अमृतसर में तीन जगह और मोगा में एक जगह पर NIA ने सुबह 6 बजे छापेमारी की है। अमृतसर में की गई रेड का सीधा संबंध अमृतपाल सिंह से है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर में अमृतपाल सिंह के चाचा प्रगट सिंह के घर पर रेड की गई है।

अमृतपाल सिंह के चाचा प्रगट सिंह फर्नीचर का काम करते हैं। एनआईए की टीम ने अमृतपाल के चाचा परगट सिंह के घर से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति को पूछताछ के लिए ब्यास थाने ले जाया जा रहा है। दूसरी रेड अमृतसर में सठियाला के पास बुताला में अमृतपाल के जीजा और तीसरी लोकेशन मेहता में अमृतपाल के जीजा के जीजा के घर की गई है। तीनों ही रेड अमृतपाल से जुड़ी हुई हैं।

 मोगा में हल्का बाघापुराना के कस्बा समालसर में कविश्री मक्खन सिंह मुसाफिर के घर भी सुबह 6 बजे NIA की टीमें पहुंची। टीमें सुबह से ही घर के अंदर हैं और जांच कर रही हैं। यहां रेड किस मकसद से की गई, ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। उनके परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है परंतु अभी यह नही पता चल सकता कि रेड क्यू की है। लेकिन अनुमान यही है कि इस रेड का संबंध भी अमृतपाल सिंह से ही जुड़ा हुआ है।

एनएआई की छापेमारी श्री हरगोबिंदपुर के घुमान, मछरावा और भाम गांवों में की गई। छापेमारी गुरमुख सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी घुमान, लखविंदर कौर पत्नी बचितर सिंह निवासी भाम और बलजीत सिंह पुत्र जोगिंदर के घरों पर की गई। जानकारी के अनुसार घुमान में गुरमुख सिंह गोरा के घर पर एनआईए ने छापेमारी की। इस रेड के तार  अमृतपाल सिंह से जुड़े है। अमृतपाल सिंह का रिश्तेदार है गुरमुख सिंह।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *