Jalandhar : नगर निगम Office में कांग्रेसी नेताओं द्वारा हंगामे के दौरान पुलिस मुलाजिम हुआ घायल, देखें वीडियो

जालंधर,ENS :  श्री राम चौक पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान AAP सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेसी नेता घरों से ही नगर निगम को ताले लगाने के लिए लेकर आए थे। जब कांग्रेसी नेता नगर निगम के ऑफिस में पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी बीच एक पुलिस मुलाजिम जख्मी हो गया।

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्स-रे करवाया है और डाक्टर को चैक करवाने के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी। बता दें कि जगह-जगह सीवरेज का पानी भरने के कारणा लोगों को आ रही दिक्कतों को लेकर ये प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन में जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह, नॉर्थ हलके से विधायक बावा हैनरी, पूर्व विधायक और जालंधर शहरी प्रधान रजिंदर बेरी सहित कई वरिष्ठ नेता प्रदर्शन में पहुंचे।

कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने हाथों में तख्तियां लेकर चौक पर प्रदर्शन किया गया। पिछले कई दिनों से शहर में सीवरेज लीकेज से आधे से ज्यादा शहर के लोग परेशान है। कई इलाकों में बिना बारिश के सीवरेज का पानी भर जाता है। जिसको लेकर रोजाना किसी न किसी मोहल्ले में लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *