Punjab Agricultural University में किसान मेला शुरू, देखें वीडियो

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया मेला का शुभारंभ

लुधियानाः पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय किसान मेला शुरू हो गया है। जिसका उद्घाटन पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया। मेले के शुभारंभ के दौरान उन्होंने किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मेला पंजाब के किसानों के लिए आयोजित किया गया है। मेले से किसानों को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से इस बार मशीनरी के लिए हमारे पास 20000 से अधिक पत्र आए थे और 350 करोड़ रुपए की मशीनरी लाई गई है ताकि धान के सीजन में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बीच उन्होंने आज केजरीवाल को मिली जमानत पर भी खुशी जताई और कहा कि अरविंद केजरीवाल हमारी पार्टी के सुप्रीमो हैं और वह देश में एक नई राजनीति लेकर आए और जनता की बात की और जनता के मुद्दे उठाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *