Factory में हुआ गैस का रिसाव, लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत

मुंबईः राज्य के ठाणे शहर के अंबरनाथ इलाके में एक फैक्टरी से गैस रिसाव होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना मोरीवली इलाके से सामने आई है। बता दें कि जिस इलाके से सभी केमिकल फैक्ट्रियां हैं। इस घटना में हुए गैस रिसाव का शहर की सड़कों पर और रेलवे स्टेशन के आसपास देखा जा सकता है।

इलाके में हुए गैस रिसाव के बाद वहां धुंध छा गई। इस औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई की शिकायत की है। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में है और किसी के बीमार होने या अस्पताल में भर्ती होने की कोई खबर नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *