बाघ ने व्यक्ति पर हमला कर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

वन विभाग ने अलर्ट किया जारी 

नई दिल्ली –  महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जब इस बारे में लोगों को पता लगा तो सूचना वन टीम को दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। यह घटना जमड़ी वन क्षेत्र के एफडीसीएम रिजर्व जंगल के कंपार्टमेंट नंबर 420 में हुई। मृतक की पहचान 44 वर्षीय बसंत राव धोर निवासी कलपथरी गांव के तौर पर हुई है।

लोगों ने मांग करते हुए कहा कि वन विभाग की टीम अभियान चलाकर बाघ को पकड़े। इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। गोंदिया जिले के मानद वन्यजीव रक्षक सवान बाहेकर ने बताया कि बसंत राव अपने पशुओं को चराने के लिए जंगल गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। इसके बाद गांव के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की।

जिसके बाद उसक शव आधा खाया हुआ वन क्षेत्र में मिला। शव की स्थिति देखकर पता चला कि बाघ ने उन पर हमला किया था। बाघ के दांतों के निशान बसंत राव की गर्दन पर मिले है। इस घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। वन अधिकारियों ने लोगों को जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी है। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *