किसान महापंचायत- Punjab- Haryana बॉर्डर सील

चंडीगढ़- किसान संगठनों की ओर से बुलाई गई किसान मजदूर महापंचायत से पहले सक्रिय हुए पुलिस और प्रशासन ने किसानों का रास्ता रोकने के लिए हरियाणा पंजाब बॉर्डर को सील करते हुए दीवार के रूप में सीमेंट की बेरिकेडिंग लगाकर रास्ते को बंद कर दिया है।

हरियाणा के जींद में किसान संगठनों ने आज किसान मजदूर महापंचायत बुलाई है। यह महापंचायत सुबह 10 बजे उचाना की अतिरिक्त नई अनाज मंडी में होगी। किसान पहुंचने शुरू हो गए हैं। अनाज मंडी के गेट पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

इससे पहले, शनिवार-रविवार रात पुलिस ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर को कैथल में गुहला चीका और संगतपुरा के पास सीमेंट की बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया है।उचाना थाना SHO पवन कुमार ने बताया कि महापंचायत को लेकर किसानों की तरफ से परमिशन नहीं ली गई है, इसलिए चीका में अधिकारियों के आदेश पर बॉर्डर बंद किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने दावा किया है कि महापंचायत में हरियाणा के अलावा पंजाब से 50 हजार किसान आएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *