भीषण Train हादसे में 3 की मौत, 49 घायल

नई दिल्ली – मिस्र में एक भीषण ट्रेन हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 49 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में  शहर में दो ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जांच की जा रही है।

मिस्र में ट्रेन की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 49 लोग घायल हो गए। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हादसे की जानकारी दी। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि टक्कर के बाद अल शरकिया प्रांत की राजधानी जगाजिग शहर में घटनास्थल पर तीस एम्बुलेंस भेज दिए गए।

 इसके साथ ही अन्य मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि घायलों में से कम से कम पांच की हालत गंभीर बताई गई। मंत्रालय ने कहा कि घायलों को तुरंत शहर के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। घटना के तुरंत बाद राहत बचाव अभियान चलाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *