Punjab News: ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ अभियान के तहत 17 सितंबर को गांव में लगाया जाएगा कैंप

Written by

in

पंजाब (डेरा बस्सी): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ अभियान के तहत आम लोगों को सरकारी कार्यालयों में दैनिक कामकाज के दौरान आने वाली कठिनाइयों से राहत दिलाने के उद्देश्य से एक कैंप की डेराबसी के गांव पंडवाला में 17 सितबंर को सुबह 10 बजे से 1 बजे लगाया जा रहा है। इस कैंप में हैबतपुर, सुंढरां, मुबारिकपुर, खेड़ी, निबुंआं, दफरपुर तथा ककराली गांवों के निवासी अपनी कठिनाइयों/समस्याओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम डेराबसी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इस कैंप में अलग-अलग विभागों के अधिकारी पहुंचेंगे। जिसमें लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और ज्यादातर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। एसडीएम में कैंप में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों से भी अपील की कि वे जो भी काम कैंप में करवाने के लिए आ रहे हैं, उससे संबंधित पूरे दस्तावेज साथ लेकर आएं ताकि उनका काम सही ढंग से, आसानी से और बिना किसी परेशानी से हल किया जा सके।

इस कैंप में मुख्य रुप से दी जाने वाली सेवाओं में सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से जन्म और मौत का सर्टिफिकेट, एससी, बीसी, ओबीसी और जनरल कैटेगरी के सर्टिफिकेट व वसनीक (निजी) सर्टिफिकेट, मासिक सहायता स्कीम (बुढ़ापा पेंशन) आदी, विवाह राजिस्ट्रेशन, एफिडेविट तस्दीक, माल रिकार्ड की जांच, रजिस्ट्रड और गैर रजिस्ट्रड दस्तावेज की प्रमाणित कापियां (नकल की सेवा), भार रहित सर्टिफिकेट, गिरवीनामें की इनंक्वायिरी एंट्री, फर्द जनरेशन, दस्तावेजों की काउंटरसाइनिंग, बिजली बिल का भुगतान, शगुन स्कीम आदि शामिल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *