झारखंड में जमकर बरसे PM मोदी, कहा- ‘झारखंड के 3 दुश्मन RJD, कांग्रेस और JMM’

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं राजद, जेएमएम और कांग्रेस। पीएम ने आज बारिश के बीच जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन तीनों दुश्मनों से झारखंड की जनता जितना जल्दी निजात पाएगी उतना ही जल्दी उनका भला होगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा से झारखंड की दुश्मन रही है। उसे झारखंड से नफरत है। भाजपा को मौका दें। हम झारखंड के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। भाजपा का झारखंड से दिल का रिश्ता है। भाजपा ने अलग राज्य बनवाया। भाजपा ने देश की आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया जबकि कांग्रेस ने दलित, पिछड़ा आदिवासी को आगे बढ़ने नहीं दिया।

जेएमएम के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या के साथ खड़े हैं। यहां बेटियों के साथ अत्याचार बढ़ रहा है। इनके लोग जेएमएम के अंदर घुस गए हैं। ऐसा इसलिए हुआ की जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है। मोदी ने कहा झारखंड में घुसपैठ बड़ा मुद्दा है। कोर्ट ने घुसपैठ पर जांच के आदेश दिए। संथाल में आदिवासी की आबादी तेजी से काम हो रही है, लेकिन झामुमो यह मानने को तैयार नहीं है कि यहां घुसपैठ है।

मोदी ने कहा कि सीता सोरेन को अपने ही परिवार ने अपमानित किया, इसका जवाब झारखंड की जनता देगी। झामुमो आदिवासियों के लिए राजनीति करता है,पर आदिवासियों का सम्मान नहीं किया। चंपाई सोरेन आदिवासी नहीं थे क्या लेकिन इन्हें अपमानित कर हटाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *