तेज रफ्तार Pickup ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचला, 4 की मौ’त, 5 घायल

नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश में संभल जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां पर रजपुरा थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे बैठे लोगों को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने कुचल दिया। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 लोग घायल हुए है। मृतकों की पहचान लीलाधर (60), धारामल (40), ओमपाल (32) और पूरन सिंह (45) के तौर पर हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सुबह करीब छह बजे थाना रजपुरा क्षेत्र में भोपतपुर ग्राम के कुछ लोग सड़क किनारे बैठे थे तभी गवा की तरफ से आ रही पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि 4 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा ले जाया गया। जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बाताय कि वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *