Punjab News: इस इलाके में सरेआम हुई गुंडागर्दी, बाइक को लगाई आग, देखें वीडियो

लुधियानाः टिब्बा रोड़ के नजदीक नेशनल कालोनी में सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। सुलेमान ने बताया कि 40 से 50 लड़कों द्वारा तेजधार हथियार से हमला किया गया। व्यक्ति ने बताया कि इससे पहले भी उक्त हमलावार इलाके में गाड़ियों में तोड़फोड़ करके जा चुके है। उन्होंने बताया कि चौथी बार हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान हमलावार घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित ने बताया कि हमलावारों के पास तेजधार हथियार के साथ-साथ पिस्तौल भी थे। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने के बाद इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं अन्य पीड़ित ने बताया कि डेढ माह पहले हमलावारों ने गाड़ियां तोड़ी थी। उन्होंने कहाकि अभी तक हमलावारों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि इससे पहले कुछ लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

रानी ने बताया कि वह काम कर रही थी इस दौरान हमलावार आए और खड़ी गाड़ियों की तोड़फोड़ करने लगे। हमलावारों ने एक बाइक को आग लगा दी। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में छोटे-छोटे बच्चों में दहशत पाई जा रही है। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा होने की घटना उनके ध्यान में आई है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल से गाड़ी बरामद की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की शिकायत आने पर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *