200 फुट गहरी खाई में गिरा सैन्य वाहन, एक की मौत

जम्मू-कश्मीरः राजौरी जिले में एक सैन्य वाहन सड़क 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा। जहां सेना के एक पैराट्रूपर की मौत हो गई और तीन कमांडो घायल हो गए। जानकारी अनुसार जवान आतंकवाद विरोधी ड्यूटी पर थे। मंगलवार देर शाम सीमावर्ती जिले के मनकोट इलाके के मिर्जा मोड़ में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि दुर्घटना में लांस नायक बलजीत सिंह की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना में सेना के वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय ग्रामीणों सहित बचावकर्मियों ने सभी घायल कमांडो को बाहर निकाला, जिनमें से एक की बाद में मौत हो गई। एक अन्य सैन्यकर्मी की हालत भी गंभीर बनी हुई है जिन्हें देर रात सेना के हेलीकॉप्टर से कमान अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *