Chandigarh Bomb Blast मामले में आरोपी को कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, देखें वीडियो

Written by

in

अमुतसरः रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर पर बम ब्लास्ट मामले में आरोपी रोहन मसीह को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में उसे एक दिन की रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसके साथ ही जो उसके अन्य साथी हैं उनका भी जल्द पता लगा लिया जाएगा और उन्हें भी काबू कर लिया जाएगा। आपको बता दें, कि चंडीगढ़ में किए ग्रेनेड हमले के आरोपी रोहन मसीह को गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार 13 सितंबर को कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। बीते दिन चंडीगढ़ में एक कोठी पर हैंड ग्रेनेड फेंकने की घटना के बाद वहां सीसीटीवी में दो युवकों में से एक रोहन मसीह की पहचान हुई थी।

बता दें कि ये ब्लास्ट रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर पर शाम साढ़े 5 बजे 3 हमलावरों ने किया था। जिससे घर में 8 फुट गहरा गड्ढा हो गया और शीशे खिड़कियां टूट गई। जिस समय यह हमला उस दौरान घर में सभी परिवार के सदस्य मौजूद थे। हालांकि यहां अभी हिमाचल प्रदेश के रिटायर्ड प्रिंसिपल रहते हैं, लेकिन इससे पहले घर में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एसएसपी हरकीरत सिंह रहते थे।

इस घटना को अंजाम देने के लिए हमलावरों के साथ 50 लाख रुपए में सौदा किया गया था। यह अहम जानकारी पूछताछ के दौरान पुलिस को हासिल हुई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी रोहन मसीह ने बताया कि उसे विदेश से 5 लाख रुपये ऑफर किए गए थे। लेकिन अभी तक उसे करीब 20 हजार रुपये ही मिले हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *