Punjab News: सरकारी अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र पहुंची SSP Dr. Jyoti Yadav, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः एसएसपी डा. ज्योति यादव ने समराला के सिविल अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया, जहां उन्होंने नशा छोड़ चुके युवाओं और बुजुर्गों से बातचीत कर प्रबंधों के बारे में जानकारी हासिल की। एसएसपी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम पर हम सब मिलकर काम कर रहे हैं और नशे पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीज अफीम और गांजा के आदी थे और अब नशा मुक्ति केंद्र से दवा ले रहे हैं और कई लोगों को इससे आराम मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र लक्ष्य सिंथेटिक दवाओं के कलंक को खत्म करना है।

वहीं, नशा मुक्ति केंद्र की डॉ. नवनीत कौर ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग का काफी असर हो रहा है। मरीज हमारे पास आते हैं और कहते हैं कि उन्हें अब नशा नहीं मिल रही हैं, अब हमें अपना इलाज करवाना है। इसलिए हमारी दवा शुरू कर दो। डॉक्टरों ने बताया कि दो महीने में रजिस्ट्रेशन में काफी वृद्धि हुई है। दवा लेने के लिए आने वाले लोगों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वहीं कई लोग स्वस्थ्य भी हो रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *