BJP सांसद की कार पेड़ से टकराई, कमर और गर्दन पर आई चोटें

हरियाणाः BJP के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का शनिवार शाम को एक्सीडेंट हो गया। उनकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई। जिसमें वह गंभीर घायल हो गए। बराला को कमर, गर्दन और हाथ पर चोट आई है। उपचार के लिए हिसार के सपरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में ड्राइवर को भी चोटें लगी हैं। BJP की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य टोनी बराला ने बताया कि लोहारू विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी जेपी दलाल के पक्ष में बराला के 7 से 8 गांवों में कार्यक्रम थे। लास्ट कार्यक्रम सिधनवा गांव में था। यहां से वह हिसार आ रहे थे। इस दौरान शेरपुरा गांव के पास गाड़ी ब्रेकर पर से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। बराला ड्राइवर के साथ आगे बैठे थे। गाड़ी धीरे चल रही थी, जिससे बचाव हो गया है। बराला ने सीट बेल्ट लगा रखी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *