Punjab News: वायरल ऑडियो के बाद पुलिस का एक्शन, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं गांव महाराज से वायरल हुई एक ऑडियो क्लिप के आधार पर पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी फूल प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 1 लाख 27 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब एक निहंग बाणे में सिंह और एक ड्रग तस्कर के बीच की बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस दौरान पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियो से पूछताछ के लिए कोर्ट से उनका पुलिस रिमांड लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *