LPG टैंकर और पिकअप में टक्कर, गैस लीक के बाद मची अफरातफरी

Written by

in

हाईवे पर ट्रैफिक रोका, 10 Km लगा लंबा जाम

कानपुरः आज सुबह-सुबह LPG गैस से भरे टैंकर और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद टैंकर से गैस लीक होने लगी। गैस लीक होते देख वहां लोगों में अफरातफरी मच गई। हादसा सचेंडी थाना क्षेत्र में हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर दोनों तरफ ट्रैफिक रोक दिया। इसके चलते 10 किमी लंबा जाम लग गया है। इंडियन ऑयल के इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। गैस रिसाव को रोकने की कोशिश में लगी है। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7 बजे सचेंडी इलाके में चकरपुर मंडी के पास ओरिएंट रिसॉर्ट के सामने हुआ। टैंकर और पिकअप की टक्कर हुई। इससे गैस कंटेनर से एलपीजी गैस का रिसाव शुरू हो गया। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है। कोई जनहानि नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *