Punjab News: सरेआम गुंडागर्दी, 3 दर्जन से अधिक हमलावारों ने किया परिवार पर हमला, की तोड़फोड़, देखें वीडियो

गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक हलके के गांव मियाकोट में सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर 40 के करीब हमलावारों द्वारा हमला किया गया। आरोप है कि राकेश कुमार के परिवार पर इंदरजीत कौर नाम की महिला ने लगभग 40 बाहरी हमलावर बुलाकर हमला किया है। इस हमले में परिवार राजेश कुमार तथा उनके चाचा को गंभीर चोटें आईं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि इंदरजीत कौर नाम की महिला के साथ उनका जमीन विवाद काफी लंबे समय से चल रहा था।

जिस कारण महिला ने अपने समर्थकों सहित लगभग 40 बाहरी लोगों को बुलाकर उनके घर पर हमला किया। इन हमलावरों ने घर में काफी तोड़-फोड़ की। घटना में हमलावारों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। वहीं परिवार के मुखिया राजेश कुमार तथा उनके चाचा की बेरहमी से पिटाई की। इस मामले को लेकर जब परिवार ने पुलिस को सूचित किया तो हमलावर लगभग 12 मोटरसाइकिलें घर के पास छोड़कर भाग गए, जिन्हें पुलिस ने मौके पर बरामद कर लिया है। परिवार ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है। परिवार में काफी दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बच्चे डर के कारण स्कूल नहीं जा रहे हैं। उन्हें डर है कि हमलावर फिर कभी परिवार पर हमला कर सकते हैं।

क्योंकि आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं और परिवार को धमकियां दे रहे हैं। इसलिए परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि सभी आरोपी गिरफ्तार किए जाएं और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए। वहीं कलानौर ने डीएसपी गुरविंदर सिंह ने कहा कि जब कलानौर थाना क्षेत्र के गांव मियाकोट में लड़ाई की सूचना पुलिस पार्टी को मिली, तो सूचना के तुरंत पुलिस पार्टी की टीम मौके पर पहुंच गई और हमलावरों की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इंदरजीत कौर, सुखविंदर सिंह, मुखविंदर सिंह समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *