अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, 2 युवकों की मौत

Written by

in

आनीः हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला जिला कुल्लू के आनी उपमंडल से सामने आया है, जहां एक दर्दनाक हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। यह हादसा आज सुबह लगभग 4 बजे का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, लुहरी-करसोग सड़क मार्ग पर बैहना के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान कार में सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की पहचान टिकम राम (42) पुत्र दयाल सिंह, निवासी सराण्डी सराहन और गुरदेव (27) पुत्र रमेश, गांव वाहण डाकघर ग्वालपुर करसोग के रूप में की गई है। दोनों किसी काम से सुबह सफर कर रहे थे कि यह दुखद घटना हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी चंद्र शेखर कायथ ने हादसे की पुष्टि की है और कहा कि मामले की जांच जारी है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *