Punjab News: कपड़े की दुकान पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार

तरनतारनः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला झब्बाल से सामने आया है। जहां दिन-दिहाड़े बाइक पर सवार 3 हमलावरों ने बाबा बुड्डा साहिब ठट्टा स्थित एक कपड़ों की दुकान पर फायरिंग कर दी। घटना में 2 गोलियां दुकान के शीशे और अंदर की दीवार पर लगीं। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात हमलावर अड्डा झब्बाल स्थित पुलिस चौकी की ओर भाग गए। दुकान के मैनेजर दलजीत सिंह और कारिंदा गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह दुकान पर मौजूद ग्राहकों को कपड़े दिखा रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटना में हमलावारों के चेहरे ढके हुए थे। दलजीत सिंह के मुताबिक गोलियों की आवाज सुनकर ग्राहक जान बचाने के लिए नीचे बैठ गए।

अज्ञात हमलावर गोलीबारी करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर झब्बाल स्टेशन की ओर भाग गए। दुकान मालिकों के अनुसार, गोलीबारी की घटना के बारे में झबाल पुलिस को सूचित करने के बावजूद पुलिस आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं आईपीएस अशोक मीणा ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *