Punjab News: NRI परिवार पर हुए जानलेवा हमले की CCTV फुटेज आई सामने, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: जिले के दबुर्जी में एनआरआई परिवार पर हुए जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। जिसके बाद अब एनआरआई ने विदेश से वीडियो के जरिए एनआरआई मंत्री और पंजाब सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। इस मौके पर पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया कि उनके रिश्तेदार के बेटे द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर घर पर जानलेवा हमला किया गया है।

पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोप है कि घटना के बाद परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और परिवार सदमे में है। जिसके चलते परिवार ने पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सरकार से मांग की है।

विदेश में बैठे एनआरआई परिवार के मुखिया ने एक वीडियो के माध्यम से पंजाब के एनआरआई मंत्री और पंजाब सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि वह विदेश में रहते हैं और परिवार अकेला रहता है और उन पर जानलेवा हमला हो रहा है, ऐसे में वह उनकी मदद करें।

इस मौके पर पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एनआरआई परिवार पर हमले की जो सीसीटीवी वीडियो सामने आई है, उसमें उनका एक रिश्तेदार और 2 अनजान नौजवान शामिल है, जिनकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले में जल्द कार्रवाई करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *