Haryana Election Update: Voting कल, Inter-State नाके पर पुलिस ने पकड़े 10 लाख

हरियाणाः 90 विधानसभा सीटों के लिए कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होने जा रही है। इसके लिए प्रदेश में 20,632 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसके लिए पोलिंग टीमों को रवाना करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। जल्द ही उन्हें EVM और वीवीपैट मशीनें देकर रवाना किया जाएगा।

वहीं चुनाव को लेकर पुलिस भी अलर्ट पर है। जिले भर में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की है। इस बीच रात को वाहनों की जांच के दौरान एक गाड़ी से 10 लाख 96 हजार रुपए बरामद किए गए। चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए इंटर स्टेट नाके भी पुलिस ने लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार यूपी-हरियाणा को जोड़ने वाले कुंडली क्षेत्र में लगाए इंटर स्टेट नाके पर यूपी की तरफ से आई एक कार की तलाशी ली गई तो उसमे 10 लाख 96 हज़ार रुपए की नकदी बरामद हुई। जब कार के ड्राइवर से पूछताछ की गई तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद ड्राइवर को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बरामद हुई नकदी को सोनीपत ट्रेजरी में भेज दिया गया है। इनकम टैक्स अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *