अज्ञात वाहन ने सड़क क्रॉस कर रहे मां-बेटे को मारी टक्कर, महिला की मौत

पानीपत : जिले में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क क्रॉस कर रहे मां-बेटे को टक्कर मार दी।  हादसे के बाद राहगीरों ने मां और बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पीजीआई में महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चा उपचाराधीन है।

हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बाबरपुर का रहने वाला है। वह होटल में वेटर का काम करता है, जब वह पेप्सी पुल के पास था।

तभी उसने देखा कि महिला अपने बच्चे के साथ पेप्सी पुल जीटी रोड क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन सहित भाग गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *