Punjab News : टीचर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

Written by

in

पंजाब,(अमृतसर): पंजाब चंडीगढ़ कॉलेज टीचर्स यूनियन ने आज एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन अमृतसर डीसी ऑफिस के बाहर बैठकर किया और फिर डीसी ऑफिस जाकर प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी मांगों को लेकर एक मांग पत्र दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर काफी समय से प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन पंजाब सरकार की ओर से उनकी कोई मांग नहीं मानी जा रही है। उन्होंने अपनी मांगों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारी मांग 7वें सीपीसी वेतन आयोग को लागू करने की है।

उन्होंने कहा कि दो साल बीत जाने के बाद भी निजी सहायता प्राप्त कॉलेजों में यह वेतन लागू नहीं किया गया है और 2009 में बढ़ा हुआ अनुदान दिया गया। बढ़ी हुई ग्रांट का छठा वेतन नोटीफिकेशन के तीन महीने के अंदर जारी कर दिया गया। लेकिन अब हम दो साल बाद भी इंतजार कर रहे है। हम सातवें यूजीसी वेतन को शीघ्र लागू करने के लिए आपके हस्तक्षेप का अनुरोध करते हैं।

उन्होंने कहा, हम आगे अनुरोध करते हैं कि केस निर्धारण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए डीपीआई कॉलेजों को तिथिबद्ध निर्देश जारी किए जाएं। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि वेतन अनुदान का वितरण अनियमित है। यह 3-4 महीने का बकाया रहता है। उन्होंने आगे कहा कि सहायता योजना में 95% पदों को अनुदान के तहत कवर किया जाना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *