पहलगांव आतंकी हमले के खिलाफ बंगाणा में बाजार बंद कर निकाली रोष रैली

Written by

in

पाकिस्तान के खिलाफ गरजे बंगाणा के दुकानदार, भाजपा नेता दविंदर भुट्टो रहे मौजूद

ऊना/सुशील पंडित: जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हाल ही में हुई भयावह आतंकी घटना, जिसमें 28 निर्दोष लोगों की जान चली गई, के विरोध में शनिवार को बंगाणा व्यापार मंडल ने बाजार पूर्ण रूप से बंद रखकर दुकानदारों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद सेंटी की अध्यक्षता में रैली निकालकर अपना रोष प्रकट किया। इस दुखद घटना के खिलाफ एक बड़ी रोष रैली का आयोजन भी किया गया। इस। रोष रैली में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी आम नागरिक शामिल हुए। बही बंगाणा चौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाकर दुकानदारों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

इस मौके पर भुट्टो ने रैली को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति पर बल दिया और कहा कि पाकिस्तान को हर बार भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है, लेकिन वह अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। अब समय आ गया है जब आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा। इस रैली में पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए और इस जघन्य हमले को लेकर भारी गुस्सा देखा गया। भुट्टो ने केंद्र सरकार से मांग की, कि पाकिस्तान को और कड़ा जवाब दिया जाए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

दविंदर भुट्टो ने कहा कि भारत के निर्दोष नागरिकों की जान लेने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। यह हमला न केवल मानवता के खिलाफ है, बल्कि हमारे देश की अखंडता पर सीधा आघात है। हम सभी एकजुट होकर इसका जवाब देंगे। भुट्टो ने यह भी कहा कि देश का हर नागरिक आज भारत सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने सेना के पराक्रम और साहस की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में आतंकवाद और इसे पालने वाले देशों को सबक सिखाया जाएगा। बंगाणा व्यापार मंडल की रोष रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, लेकिन इसमें लोगों की भावनाएं उग्र रूप में सामने आईं। व्यापार मंडल बंगाणा द्वारा इस प्रकार का कड़ा संदेश न केवल आतंकी ताकतों के खिलाफ है, बल्कि यह यह भी दर्शाता है कि देश की जनता अब आतंक के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई के मूड में है।

भुट्टो ने कहा कि अब देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान को अच्छा सबक सिखाने के मूड में है। ताकि भविष्य में दोबारा भारत पर कोई आतंकी घटना न हो सके। बही बंगाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार सैंटी ने सभी व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का रोष रैली को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल को जो समर्थन मिल रहा है, वह क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने में एक मजबूत आधार प्रदान करता है।

इस मौके पर मदन गोपाल बोहरा, दिनेश खत्री,अनिल कुमार बंटू, विपिन साजन,डॉ पंकज राणा, जोगेंद्र देव आर्य,राजेंद्र रॉयल,तिलक राज बांटा,अशोक भाटिया,रणबीर राणा, रत्न खत्री, रशपाल राणा,देवराज राणा, राजेंद्र मलांगड़,सूरम सिंह,अभय सिंह राणा,खुशी राम शर्मा,महिंद्र शर्मा, ठाकुर किशोरी हटली के अलावा सेकंडों की संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *