Indigo Airline का सर्वर हुआ डाउन, यात्री परेशान, टिकट बुकिंग और चेक-इन समेत कई सेवाएं बाधित

नई दिल्लीः भारत की सबसे बड़ी घरेलू इंडिगो एयरलाइन के यात्री शनिवार को एयरपोर्ट पर चेक-इन और बैगेज ड्रॉप के लिए लंबा इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, इंडिगो एयरलाइन के नेटवर्क-वाइड सिस्टम में खराबी आने से सर्वर डाउन हो गया है, जिसके चलते एयरलाइन की सेवाएं बाधित हो गई हैं। लोग एयरलाइन के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग और चेक-इन नहीं कर पा रहे हैं। एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स की उड़ान और ग्राउंड सर्विसेस भी प्रभावित हुई हैं। इसके चलते देशभर के एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर्स की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

वहीं इस मामले को लेकर इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा, “हम वर्तमान में अपने नेटवर्क पर अस्थायी सिस्टम स्लोडाउन का सामना कर रहे हैं, जिससे हमारी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम प्रभावित हो रहे हैं। इस कारण से यात्रियों को चेक-इन और एयरपोर्ट पर लंबी कतारों जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।”

एयरलाइन ने यह भी कहा, “हमारी एयरपोर्ट टीम पूरी तरह से यात्रियों की सहायता के लिए तत्पर है और हम यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। भरोसा रखें, हम जल्द से जल्द स्थिरता और सामान्य सेवाएं बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। असुविधा के लिए हमें खेद है और आपकी समझदारी और धैर्य की सराहना करते हैं।” इस घोषणा से यह स्पष्ट है कि एयरलाइन ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है, लेकिन यात्रियों को फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *