पेट्रोल पंप पर महिलाओं ने मैनेजर की चप्पलों और हेलमेट से की पिटाई

Written by

in

ऊना /सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आती पंडोगा पुलिस चौकी के तहत आते पेट्रोल पंप पर मैनेजर की डीलर महिला व उसकी बहन ने चप्पलों व हेलमेट से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं मैनेजर के कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पेट्रोल पंप पंडोगा के मैनेजर पंकज कौशल ने बताया कि शुक्रवार रात्रि पंप पर डीलर अनीता व उसकी बहन परमजीत कौर आए और बदतमीजी से बात करने लगे। जब उनकी बात का कोई जवाब नहीं दिया, तो दोनों हाथापाई पर उतर आई और परमजीत कौर ने मुझे गले से पकड़ा तथा थप्पड़ मारे और हेलमेट से मारा व अनीता ने चप्पल से मारा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ने मेरे सारे कपड़े फाड़ दिए और मुझे मेरे सेल्समैन के सामने तथा पंप पर तेल डलवाने आए कस्टमर्स के सामने बुरी तरह से पीटा।

पंकज कौशल ने पुलिस को शिकायत देते हुए दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *