बनगढ़ पुलिस बटालियन के जवानों ने सीखे आपदा से निपटने के गुर

Written by

in

होमगार्ड्स ने चलाया जागरूकता अभियान 

ऊना/सुशील पंडित : होमगार्ड्स जवानों ने पुलिस बटालियन बनगढ़ में पुलिस जवानों को आपदा की स्थिति से निपटने के गुर सिखाए।  एक से अधिक मंजिल पर रेस्क्यू करते समय सीढ़ी लगाने व  घायल व्यक्ति को ऊपरी मंजिल से नीचे लाने के सुरक्षित तरीके बताए गए । व जवानों से अभ्यास करवाया गया। होमगार्ड्स कमांडेंट मेजर विकास सकलानी ने बताया कि आपदा   से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल की गई है ।

हादसे घटित होने की स्थिति में  जवानों को  आवश्यक कार्यवाही बारे  जागरूक किया गया है । ये जागरूकता मुहिम जारी रहेगी । इसी जागरूकता अभियान में  स्कूलों व उद्योग संस्थानों में  जाकर  मॉक ड्रिल की जा रही है । ओर लोगों को आपदा  के बारे में अलर्ट किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *