Takeoff से पहले प्लेन के इंजन में खराबी, 4 लोग घायल

Written by

in

वॉशिंगटनः अमेरिका के अटलांटा एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइन के एक प्लेन में टेकऑफ से पहले इंजन में खराबी आ गई। जिसके बाद पैसेंजर्स को इमरजेंसी स्लाइडर के जरिए प्लेन से बाहर निकला गया। रिपोर्ट के मुताबिक इंजन में खराबी की वजह से प्लेन की उड़ान रद्द करनी पड़ी। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए। प्लेन में 200 से भी ज्यादा लोग सवार थे।

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। एक पैसेंजर कर्टिस जेम्स ने बताया कि प्लेन के टेक ऑफ करने से पहले कुछ गड़बड़ हो गई और इंजन में आग लग गई। डेल्टा एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि प्लेन के क्रू ने इंजन में समस्या का पता चलते ही टेक ऑफ को रोक दिया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि इस हादसे में 4 पैसेंजर्स को मामूली चोटें आई हैं, एक को अस्पताल ले जाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *