Punjab News: Dairy की दुकान पर सेहत विभाग ने दी दबिश, देखें वीडियो

Written by

in

575 किलो पनीर सील, दही के भरे Sample

लुधियाना: सेहत विभाग की टीम ने बसंत एवन्यू इलाके मे डेयरी प्रोडक्ट्स की दुकान पर दबिश दी। इस कार्रवाई को देख आसपास के डेयरी की दुकानों मे हड़कंप मच गया। टीम के अधिकारियों ने फ्रीजर में स्टोर किया गया 575 किलो पनीर को सील कर दही के सेंपल भरे।

जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. रमनदीप कौर और डीएचओ अमरजीत कौर ने बताया कि शिकायत मिली थी कि नकली पनीर और दही शहर में सप्लाई हो रहा है। जिसकी सप्लाई बाहरी राज्यों से की जा रही है। सेंपल की रिपोर्ट आने के बाद विभाग अगली कार्रवाई करेगा।

सेहत विभाग खाद्य पदार्थों की दुकानों पर दबिश, तो दे रहा है। लेकिन सेंपल फेल होने के बावजूद दुकानों पर दोबारा खाने-पीने का सामान तैयार करके बेचा जा रहा है। जिस कारण सेहत विभाग की रेड खानापूर्ति साबित हो रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *