IGMC के Trauma Center व Emergency में अचानक पहुंचे CM, दिए दिशा-निर्देश, देखें वीडियो

शिमलाः हिमाचल के मुख्यमंत्री ​सिंह ​​​​​​सुक्खू ​​​​​आज सुबह अचानक IGMC शिमला पहुंचे। इस दौरान आज रखे गए कैंसर अस्पताल के उद्घाटन से पहले CM सुक्खू ने IGMC के ट्रॉमा सेंटर व इमरजेंसी का औचक निरीक्षण किया। कल से ट्रामा सेंटर व इमरजेंसी का विधिवत शुभारंभ किया जा रहा है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री सोमवार सुबह औचक निरीक्षण को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड ड्रामा का हर मंजिल का निरीक्षण किया और कुछ दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी ओपीडी, वर्ड्स, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, जो कि नए भवन में व्यवस्थाएं दी जाएगी, का व्यापक निरीक्षण किया। सीएम सुक्खू कुछ देर बाद शिमला में कैंसर अस्पताल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। इसमें सीटी सिमुलेटर और लीनियर एक्सीलेटर जैसी आधुनिक मशीन लगाई जा रही है। इनसें कैंसर रोगियों को रेडियोथेरेपी की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएगी। शिमला के IGMC के साथ कैंसर अस्पताल की नई बिल्डिंग काफी समय से बनकर तैयार थी। मगर इसका उद्घाटन काफी समय से लटका हुआ था। आज इसका शुभारंभ हो जाएगा। कैंसर अस्पताल की नई 5 मंजिला बिल्डिंग में टॉप फ्लोर पर 5 ओपीडी चलेगी, जिनमे रोजाना अस्पताल आने वाले मरीजों को देखा जाएगा। मरीजों के लिए सड़क के साथ वाले फ्लोर पर भी ओपीडी की सुविधा रहेगी। नई बिल्डिंग में पुरुषों और महिलाओं के लिए 20 बिस्तरों वाला वार्ड भी बनकर तैयार है। 10 बिस्तर पुरुष और 10 महिलाओं के लिए हैं। IGMC में मौजूदा समय में जहां ओपीडी चल रही है, वहां जगह की कमी होने से मरीजों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। मरीजों के साथ साथ उनके तीमारदारों के लिए भी बैठने की उचित व्यवस्था तक नहीं थी।

Emergency में अचानक पहुंचे CM,देखें वीडियो

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *