Jalandhar-Pathankot National Highway पर एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर में महिला की मौत, 5 घायल

होशियारपुरः जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर अल-सुबह 3 बजे एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में एंबुलेंस में सवार महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जम्मू से लुधियाना मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस दसूहा में खड़े ट्रक से टकरा गई।

वहीं घटना में 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें मुकेरियां दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अमित सहित 2 अन्य की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें लुधियाना रेफर किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एंबुलेंस में मौजूद सुनील और ड्राइवर अरुण ने बताया कि वे कल रात करीब 9 बजे जम्मू के बख्शी नगर अस्पताल से मरीज को लेकर लुधियाना के लिए निकले थे।

इसी दौरान अल-सुबह करीब 3 बजे अड्डा टकर साहिब के पास पहुंचे तो एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और खड़े ट्रक के पीछे से जा टकराई। इस हादसे में ड्राइवर के साथ बैठा अमित कुमार बुरी तरह फंस गया और पीछे बैठा शख्स भी बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र की एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

जिससे गंभीर रूप से घायल अमित व अन्य को एंबुलेंस से निकालकर दसूहा व मुकेरियां अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल दसूहा पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *