Punjab News : Train की चपेट में आने से युवक की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना : ट्रेन की चपेट में आने युवक की मौत होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात मिड्डा चौक नजदीक हरनाम रेलवे फाटक पर हुआ। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे ट्रेक के आसपास रहने वाले लोगों ने हादसे की सूचना रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों को दी। रेलवे अधिकारियों ने जीआरपी को मीमो दी। जिसके बाद मौके पर जीआरपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

रेलवे अधिकारियों को मिली सूचना के बावजूद फिरोजपुर लाइन पर रेल परिचालन जारी रहा। अधिकारियों ने रेल परिचालन का सिग्नल डाउन नहीं करवाया। जिसके कारण अन्य ट्रेनें भी शव के ऊपर से गुजर गईं। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान नही हो पाई है। पुलिस को मृतक के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला।

राहगीर प्यारा सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि रास्ते से गुजर रहे था। इसी दौरान उसने देखा कि युवक का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा है, पहले लगा कि शायद वह जिंदा है। लेकिन जब करीब आकर देखा तो युवक मृतक पड़ा था। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटों के लिए पहचान के लिए रखवा दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *