अरब सागर में नौसेना ने दागीं Anti Ship Missiles, देखें वीडियो

Written by

in

जम्मू/कश्मीरः पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से घाटी में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।नौसेना ने अरब सागर में कई एंटी शिप फायरिंग ड्रिल की। खास बात यह है कि इस दौरान दागीं गई मिसाइलों से बहुत दूर तक सटीक निशाना लगाया जा सकता है। नौसेना ने कहा कि वह देश की समुद्री सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

वहीं, पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन शनिवार-रविवार की दरमियानी रात LoC पर फायरिंग की। ये फायरिंग टूटमारी गली और रामपुर सेक्टर पर की गई। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है। जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
इस बीच इंटेलिजेंस ब्यूरो ने दिल्ली में 5 हजार पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की है। सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में पिछले तीन दिनों में 10 आतंकियों के घर ब्लास्ट से उड़ा दिए हैं। कुपवाड़ा के कंडी खास इलाके में अज्ञात हमलावर ने 45 साल के गुलाम रसूल मगरे को उनके घर पर गोली मार दी। मगरे सोशल एक्टिविस्ट हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *