Air India के प्लेन में खराबी: 2 घंटे से हवा में घूम रहा विमान, 140 पैसेंजर हैं सवार

नई दिल्ली। त्रिची से शारजाह जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी सामने आई है। इसमें 140 पैसेंजर मौजूद हैं। फ्लाइट त्रिची एयरपोर्ट के ऊपर 2 घंटे से चक्कर लगा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ईंधन की कमी बताई जा रही है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में फ्लाइट के हाइड्रोलिक सिस्टम के खराब होने की बात कही जा रही है। विमान की लैंडिग के लिए त्रिची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया के विमान में लैंडिंग गियर में समस्या आ गई है। फिलहाल मौके पर रेक्स्यू टीम पहुंच गई है। 20 से ज्यादा एम्बुलेंस तैनात कर दिए गए हैं।

त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते एयरपोर्ट पर विमान को उतरने में दिक्कत हो रही है। विमान हवा में ही चक्कर लगा रहा है। त्रिची एयरपोर्ट के निदेशक गोपालकृष्णन ने बताया कि हवाई जहाज के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आई है। इसके चलते विमान हवाई अड्डे पर नहीं उतर पा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर हवाई अड्डे पर 20 से अधिक एंबुलेंस और फायर बिग्रेड तैनात की गई हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *