Punjab News: Police और गैंगस्टर में चली गोलियां, एक घायल

Written by

in

तरनतारन: जिले में पड़ते इलाके गोइंदवाल साहिब में गैंगस्टर व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें दोनों तरफ से क्रास फायरिंग की सूचना है। बताया जा रहा है कि एनकाऊंटर दौरान एक गैंगस्टर बुरी तरह से जख्मी हुआ है, जिसे कि पुलिस ने काबू कर लिया है।

जानकारी अनुसार गोइंदवाल साहिब में बाबा साहिब की मजार के पास गैंगस्टर व पुलिस के बीच एनकाऊंटर की खबर है, जिसमें दोनों तरफ से चली गोलियों में एक गैंगस्टर गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। गैंगस्टर की पहचान कश्मीर सिंह शीलू के रूप में हुई है, जिसे कि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है तथा बाकी गैंगस्टरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *