Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Himachal: हिमाचल की वादियों में नए साल की सैलीब्रेशन की है तैयारी, तो पढ़ लें ये जरूरी खबर
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हिमाचल प्रदेश

Himachal: हिमाचल की वादियों में नए साल की सैलीब्रेशन की है तैयारी, तो पढ़ लें ये जरूरी खबर

Mahabir
Last updated: December 29, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, शिमला। Himachal News Year 2026 Snowfall News: नव वर्ष 2026 के स्वागत के लिए देवभूमि हिमाचल प्रदेश पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। साल के आखिरी दिनों में पहाड़ों की ओर पर्यटकों का रुख लगातार बढ़ रहा है। अगर आप भी हिमाचल प्रदेश की वादियों में नया साल मनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस खबर को जरूर पढ़ लें।

Contents
  • हिमाचल में होटल पैक
  • विंटर कार्निवाल बना आकर्षण का केंद्र
  • होटलों में खास न्यू ईयर आयोजन
  • बर्फबारी से बढ़ सकती है रौनक
  • ट्रैफिक और व्यवस्थाओं पर दबाव
  • नव वर्ष पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 30 और 31 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते हिमाचल प्रदेश (Himachal) के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की उम्मीद है। बर्फबारी की इस संभावना ने पर्यटन कारोबार को नई ऊर्जा दे दी है और राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर होटलों की एडवांस बुकिंग तेजी से बढ़ गई है।

himachal pradesh
himachal pradesh

हिमाचल में होटल पैक

जानकारी के अनुसार 30 और 31 दिसंबर को शिमला, मनाली, धर्मशाला, कसौली और कांगड़ा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के अधिकांश होटल लगभग पैक हो चुके हैं। शिमला और मनाली में पर्यटकों की अधिक आमद के चलते होटलों की आक्यूपेंसी 80 से 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

वहीं कांगड़ा में यह आंकड़ा करीब 80 प्रतिशत और कसौली में लगभग 85 प्रतिशत बताया जा रहा है। होटल कारोबारियों के अनुसार यदि तय तारीखों में बर्फबारी होती है, तो आखिरी समय में बुकिंग का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

विंटर कार्निवाल बना आकर्षण का केंद्र

इन दिनों शिमला, मनाली और धर्मशाला में विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है, जो पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। कार्निवाल में हिमाचली संस्कृति की झलक, पारंपरिक लोक नृत्य, संगीत कार्यक्रम, स्थानीय व्यंजन और हस्तशिल्प प्रदर्शनी पर्यटकों को खूब लुभा रही है।

देश-विदेश से आए सैलानी हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक स्वाद का आनंद ले रहे हैं। खासकर ठंड के मौसम में स्थानीय व्यंजनों की मांग बढ़ गई है, जिससे स्थानीय कारोबारियों को भी लाभ मिल रहा है।

Shimla News
Shimla News

होटलों में खास न्यू ईयर आयोजन

नव वर्ष को खास बनाने के लिए प्रदेश के पांच सितारा, तीन सितारा और अन्य श्रेणी के होटलों में विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। न्यू ईयर ईव पर सांस्कृतिक संध्याएं, लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट, पारंपरिक नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

कई होटलों में “बेस्ट कपल”, “बेस्ट डांस परफॉर्मेंस” और फैमिली गेम्स जैसे कार्यक्रम भी रखे गए हैं, ताकि पर्यटक अपने नए साल के जश्न को यादगार बना सकें। होटल प्रबंधन का कहना है कि पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह होटलों की आक्यूपेंसी में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे साफ है कि नव वर्ष के करीब आते ही हिमाचल पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

बर्फबारी से बढ़ सकती है रौनक

पर्यटकों और स्थानीय लोगों को लंबे समय से हिमपात का इंतजार है। यदि 30 और 31 दिसंबर को बर्फबारी होती है, तो इससे पर्यटन को और पंख लग सकते हैं। बर्फ से ढके पहाड़ और घाटियां पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं होतीं। ऐसे में स्कीइंग, स्नो वॉक और फोटोग्राफी जैसी गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Traffic Divert Route
Traffic Divert Route

ट्रैफिक और व्यवस्थाओं पर दबाव

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण प्रदेश के कई पर्यटन स्थलों पर वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है। शिमला, मनाली और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। प्रशासन द्वारा यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं और पर्यटकों से अपील की जा रही है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

नव वर्ष पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नव वर्ष के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हिमाचल पुलिस भी पूरी तरह सतर्क है। प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने बताया कि नव वर्ष के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। जिलों की जरूरत और मांग के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। प्रदेश के प्रवेश द्वारों, प्रमुख पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ यातायात नियंत्रण, महिला सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं। कुल मिलाकर, देवभूमि हिमाचल नव वर्ष 2026 के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है और बर्फबारी की उम्मीद ने इस जश्न को और खास बना दिया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Happy New Year 2026: नए साल पर मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, काशी में स्पर्श दर्शन बंद, वृंदावन में वाहनों की नो इंट्री
Next Article Mexico Train Derail: बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे; 13 लोगों की मौत और 90 से ज्यादा घायल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Himachal Landslide: सवारियों से भरी बस पर अचानक गिरी चट्टानें, दो यात्रियों की मौत और 15 घायल

By Mahabir
हिमाचल प्रदेश

Accident News: हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, खाई में गिरी इनोवा कार, 6 लोगों की मौत

By Mahabir

Landslide: पठानकोट-भरमौर हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड, घंटों से यातायात बाधित; टूरिस्ट और स्थानीय लोग फंसे

By Mahabir
हिमाचल प्रदेश

Himachal News: एक्सीडेंटल ही नहीं अब झूठे MLA का तमगा हासिल कर चुके है कैप्टन रणजीत- नरेंद्र

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.