Punjab News: स्कूली बच्चों को लेने आई बस पलटी, एक की मौत

पटियालाः पातड़ां-खनौरी मुख्य मार्ग पर गांव जोगेवाला में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां स्कूली बच्चों को लेने आई एक निजी स्कूल की बस अचानक पलट गई। घटना में बच्चों सहित बस में सवार स्कूली टीचर घायल हो गए। वहीं इस घटना में बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला शांति देवी की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है।

वहीं मौके पर पहुंचे थाना शुतराणा के प्रमुख गुरमीत सिंह ने बताया कि सुबह गांव ढाबी गुजरों की एक निजी स्कूल बस गांव जोगेवाला में एक स्कूटर सवार को बचाते समय अचानक पलट गई। गांव जोगेवाला निवासी 65 वर्षीय शांति देवी की बस के नीचे आने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त स्कूल बस में एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चों के अलावा कुछ शिक्षक भी सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है। गांव जोगेवाला निवासी फतेह सिंह ने बताया कि मृतक महिला शांति देवी के परिवार का स्कूल प्रबंधन से समझौता हो गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *