सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 की मौत, गोलीबारी जारी

Written by

in

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस मुठभेड़ मेें तीन नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में हुई, जहां नक्सल रोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने नक्सलियों को घेर लिया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल और जिला बल के जवान शामिल थे। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि रविवार की सुबह सुरक्षाकर्मियों की टीम ने इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से तीन शव मिले, जो वर्दी में थे।

इस दौरान नक्सलियों के पास से हथियार और विस्फोटक भी बरामद हुए है। गोलीबारी के बाद सुरक्षाकर्मियों का तलाशी अभियान जारी है। ताकि अन्य नक्सलियों का पता लगाया जा सके। हालांकि मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि वह इलाके में सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह से चौकस हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *