ससुराल पक्ष पर मारपीट करने व दहेज का मामला दर्ज

ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना में एक महिला ने मारपीट करने व दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि इसकी शादी सुरिन्दर पुत्र सरदारी लाल वासी गांव रामपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सुरिन्दर व इसके घर वाले इसके साथ मारपीट करते हैं व दहेज की मांग करते हैं। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 85, 316 (2) भा0न0स0 के तहत महिला थाना ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *